श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती (Shravasti) में ठगी का एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है जिसने पुलिसवालों को भी चौंका दिया। दरअसल ये साइबर ठग के निजी बैंक का पूर्व कर्मचारी निकला। आरोपी और साइबर ठगी के ‘म्यूल खातों’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व बैंक कर्मचारी निकला फ्रॉड का मास्टरमाइंड

इन म्यूल खातों के जरिए करीब 1 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। इस ठगी को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी HDFC बैंक में अस्थायी ब्रांच सेल्स ऑफिसर रह चुका था। आरोपी का विजयभान सिंह बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सरकारी योजना और ट्रेडिंग का लालच देकर लोगों से बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद इन अकाउंट्स के पासबुक, ATM, और चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था।

आरोपी से कई अहम दस्तावेज बरामद

इसके बाद आरोपी साइबर ठगी के जरिए लूटे गए रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर उसका ‘सेटलमेंट’ करता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 चेकबुक समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। अब इस मामले में भिनगा पुलिस और साइबर सेल कार्रवाई कर रही है।

पकड़े गए पूर्व बैंक कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जहां बैंक कर्मियों की संलिप्तता सामने आई है।

रिपोर्ट: मनोज कुमार मिश्रा

 

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version