नेपाल में आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। 1500 लोग लापता हैं जबकि 175 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इस त्रासदी ने चीन को भी भारी नुकसान पहुंचाया है और तिब्बत में तबाही की तस्वीर देख कर चीन के राष्ट्रपति भी हैरान और परेशान हो गए।

फ्लैश फ्लड से चीन को भी नुकसान

दरअसल तिब्बत के गिरोंद काउंटी में आए भीषण लैडस्लाइड और बाढ़ के कारण चीन के भी 100 से ज्यादा नागिरक लापता हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस लैंडस्लाइड से चीन को भारी नुकसान हुआ है। इमारतें, मल्टी लेवल पार्किंग, कारें, बस सभी मिट्टी में दफ्न हो गई हैं।

सड़कें बुरी तरह टूटकर बह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तिब्बत में हुई इस त्रासदी की तस्वीर देखकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद हैरान रह गए और उन्होंने इस पर दुख जताते तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: क्या नेपाल में आई त्रासदी ‘मेड इन चाइना’ है ? क्यों लग रहे आरोप, अब चीन ने दी सफाई

चीनी राष्ट्रपति ने राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

चीनी राष्ट्रपति ने दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजैंग ऑटोनोमस रीजन में गिरोंग बॉर्डर पोर्ट पर मडस्लाइड से हुए नुकसान में लापता लोगों की खोज के लिए ऑपरेशन तेज करने का आदेश दिया है।

चीनी नागरिक का वीडियो वायरल

इसी बीच चीन के नागरिक द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो भी सामने आया है। बॉर्डर चेकपॉइंट से लगभग 4 किलोमीटर दूर, नेपाल में पानी के प्रवेश करने से पहले भारी बाढ़ दिखाई दे रही है जिसके बाद वो तेजी से अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ लाता है। इस दौरान गाड़ी में बैठे कपल घबराए हुए दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेपाल में हर तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही, 175 की मौत, 1500 लोग लापता, ताबड़तोड़ मदद भेज रहा भारत

सीपीसी ने नेपाल से तालमेल के दिए आदेश

इसके अलावा चीन की सीपीसी सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैडिंग कमेटी ने विदेश मंत्रालय को कड़ा निर्देश दिया है। सीपीसी की तरफ से कहा गया है कि त्रासदी से जुड़े देशों के साथ लगातार बातचीत कर बेहतर तालमेल रखें और कोई भी सूचना तुरंत साझा की जाए ताकि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी निर्देश जारी किया है कि लापता और प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत हर संभव सहायता मुहैया कराई जाए।

रिपोर्ट: कुणाल कौशल

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version