अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान वाशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है। जबकि अमेरिका अब ईरान के आग्रह को इग्नोर कर रहा है। ब्रिटेन के आरएएफ मिल्डेनहॉल में एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने ईरान पर सैन्य विजय का दावा किया और कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान के पास अब बहुत कम संसाधन बचे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू करने के बाद ईरानी नेतृत्व ने समझौता करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, “हम सैन्य रूप से पहले ही जीत चुके हैं। उनके पास अब बहुत कम संसाधन बचा है। उन्होंने कुछ देर पहले फोन किया था। वे समझौता करने के लिए बहुत बेताब हैं। मुझे नहीं पता कि वे समझौता करने के लायक हैं या नहीं। मुझे नहीं पता कि वे समझौते का पालन करेंगे या नहीं।”ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों पर किए गए हमले और अमेरिका के साथ समझौता करने की उनकी इच्छा पर उठ रहे सवालों के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए ट्रम्प ने कहा, “वे एक तरह से पागल हैं। वे थोड़े बेकाबू हो गए हैं, लेकिन वे समझौता करने को तैयार हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की तेहरान की क्षमता को और कम करने के लिए किए गए थे। ट्रंप ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल पर हाल के हमलों के बाद इस्लामिक गणराज्य को कहीं अधिक करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि वे अब एक के बदले बीस हमले करेंगे। हाल ही में यूएस ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बहुत जोरदार हमला किया है। और मैं कहता हूं कि हमने उन पर 20-1 के अनुपात में हमला किया है। उनका दावा है कि हर बार जब वे हम पर हमला करते हैं तो हम उन पर 20 गुना अधिक जोरदार हमला करते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें ईरान से हर समय धमकियां मिलती रहती हैं। ईरानी बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। मुझे हर समय खतरा बना रहता है। मैं उनकी सूची में पहले नंबर पर हूं, लेकिन अगर मैं गया, तो आप भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल पर हाल ही में हुए हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की तेहरान की क्षमता को और कम करने के लिए उसकी सेनाओं ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू कर दिए हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट में कहा कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कम करने के लिए ईरान के खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल के खिलाफ हाल ही में की गई अनुचित आक्रामकता के लिए ईरान को जवाबदेह ठहराया है। ईरानी सरकारी मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ हवाई हमलों के बाद ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर चाबहार में बिजली कटौती हुई।
दूसरी ओर, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा तेहरान के खिलाफ की गई टिप्पणियों का पलटवार करते हुए कहा कि ईरानी लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां उनके कद को कम नहीं करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई और साहस के माध्यम से जवाब देगा। अपमानजनक भाषा में संबोधित करने पर ईरान की महानता कम नहीं होगी। ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं।

