जून 2026 में सूर्य, शुक्र और केतु के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति खास रहने वाली है। इस महीने का असर सभी मूलांकों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक का मासिक अंक ज्योतिष भविष्यफल और समझते हैं कि किस मूलांक के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है और किन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जून 2026 का महीना सभी मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए खास माना जा रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 का वर्ष ‘सूर्य’ से प्रभावित रहेगा, इसलिए इस पूरे महीने इसका असर सभी मूलांकों पर देखने को मिलेगा। जून में सूर्य का वृषभ और मिथुन राशि में गोचर कई जातकों के लिए करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है।

जून 2026 में ग्रहों का अनोखा संयोग (Universal Number 7)

जून 2026 का मासिक मूलांक 7 माना जा रहा है। ऐसे में इस महीने सूर्य, शुक्र और केतु का संयुक्त प्रभाव देखने को मिलेगा। इस त्रिग्रही प्रभाव के कारण संचार, कला, साहित्य, अध्यात्म, योग, शिक्षण, अकाउंट्स, ट्रेडिंग, बैंकिंग, शेयर बाजार और टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ के योग बन सकते हैं। अब जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए जून 2026 का महीना कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1: आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे होंगे रुके हुए काम

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है. जून में आप पर सूर्य, केतु और शनि का प्रभाव रहेगा.

करियर व बिजनेस: कार्यस्थल पर यह महीना शानदार रहेगा. नेटवर्किंग के दम पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा.

पर्सनल लाइफ: महीने के मध्य में भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. लव लाइफ में किसी नई शुरुआत को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें.

सेहत व अध्यात्म: मानसिक तनाव के कारण आपका झुकाव धर्म, अध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर बढ़ेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें.

मूलांक 2: वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से बचें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इस माह आप पर शनि और मंगल का प्रभाव रहेगा.

करियर व चुनौतियां: नौकरीपेशा जातकों को छिपे हुए दुश्मनों और वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से संभलकर रहना होगा, हालांकि सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा.

फायदे और रिस्क: इस महीने आपको कोई बड़ा और रिस्क से भरा फैसला लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा. क्रिएटिव फील्ड और बिजनेस में सफलता के योग हैं.

लव लाइफ: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है. डिप्रेशन और एंजायटी से बचें.

मूलांक 3: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आएगी बंपर ग्रोथ

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. यह महीना आपके लिए रोमांचक रहने वाला है.

करियर व निवेश: आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होगी और किया गया निवेश सही दिशा में जाएगा. पुराने रुके काम पूरे होंगे.

रिश्ते और समाज: आपकी पर्सनालिटी और इंटेलिजेंस लोगों को आकर्षित करेगी, जिससे आपकी सोशल एक्टिविटी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

सावधानी: महीने के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. वहीं, महीने के अंत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है.

मूलांक 4: पार्टनरशिप के बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ

महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है, जिसके स्वामी राहु हैं. जून का महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा.

सहयोग और रिश्ते: इस माह आपको मूलांक 2 वाले जातकों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप पुरानी कड़वाहट को भूलकर दोस्तों या परिवार के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.

बिजनेस व नौकरी: पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को इस महीने बड़ा मुनाफा हो सकता है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

सावधानी: प्रशासन या सरकारी मामलों से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें, लापरवाही से नुकसान हो सकते हैं.

मूलांक 5: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, क्रिएटिविटी से चमकेगा करियर

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. जून में आपको मूलांक 1 और 3 का भरपूर सहयोग मिलेगा.

करियर व उपलब्धियां: यह महीना क्रिएटिव कार्यों के लिए सबसे बेस्ट है, जिससे आपके करियर को नई उड़ान मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है.

आर्थिक स्थिति व समाज: समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है.

सोशल लाइफ: पुराने मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे और नए दोस्त भी बनेंगे.

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version