Trending Topics:

कर्नाटक की राजनीतिक गहमागहमी जल्द ही खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज एक ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई, जिसमें डीके शिवकुमार समेत सभी मंत्री शामिल हुए। बैठक से पहले सभी ने इडली, चटनी, वड़ा, केसरी भात और अन्य व्यंजनों के साथ नाश्ता किया। नाश्ते के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। गृह मंत्री ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी और बताया कि सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों का धन्यवाद करने के लिए नाश्ते का आयोजन किया था। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने से पहले उन्होंने कुछ शर्तें पार्टी आलाकमान के सामने रखीं, जिनमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग भी शामिल है।

सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता है, राजनीति में उठी नई चर्चाएं

कांग्रेस कर्नाटक में सीएम कुर्सी के लिए बीजेपी के बिहार मॉडल का इस्तेमाल कर रही है. जिस तरह बीजेपी ने नीतीश कुमार को सीएम पद से इस्तीफा दिलवाने के बाद राज्यसभा भेज दिया और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया. उसी तरह कांग्रेस ने भी सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की बात कही है और उनके बेटे यतींद्र को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है. यतींद्र पेशे से डॉक्टर हैं और कर्नाटक विधानपरिषद में एमएलसी हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version