नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा में रजिस्टर्ड लगभग 1.5 लाख छात्रों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इनमें से अधिकतर छात्रों की परीक्षा अब 31 मई को आयोजित की जाएगी, इस दिन करीब 1.25 लाख छात्रों की डेटशीट तैयार की गई है। शेष छात्रों की परीक्षा जून के पहले सप्ताह में होगी। CUET UG परीक्षा इस वर्ष 11 से 31 मई 2026 तक होनी थी। हालांकि, आखिरी शिफ्ट अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। इस बार परीक्षा का परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक आने की संभावना है।

CUET की नई डेटशीट तैयार, 6 और 7 जून को भी परीक्षा

एग्जाम सेंटर में बदलाव के कारण CUET UG के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर, पहले दिल्ली का एक छात्र जयपुर सेंटर पर परीक्षा देने वाला था, जिसकी परीक्षा 11 मई को सुबह 3 से 5 बजे और 20 मई को सुबह 9 से 12 बजे निर्धारित थी। इस शेड्यूल के अनुसार छात्र ने कुल 5 विषयों के पेपर देने का विकल्प चुना था—11 मई को दो पेपर और 20 मई को तीन पेपर। अब उस छात्र का सेंटर जयपुर से दिल्ली कर दिया गया है, जिसके साथ परीक्षा के दिनों में भी संशोधन किया गया है। अब नया शेड्यूल 20 मई को एक पेपर होगा, जिसकी टाइमिंग 9-10 होगी। 24 मई को तीन पेपर होंगे, जिसकी टाइमिंग 9-12 होगी और 31 मई को एक पेपर होगा, जिसका समय 3-4 बजे होगा। एग्जाम सेंटर तो दिल्ली में होगा लेकिन तीनों दिन अलग- अलग जगहों पर पेपर होगा इस उदाहरण से स्पष्ट हुआ है कि एनटीए ने छात्र की मांग पर सेंटर दिल्ली किया लेकिन इसके साथ परीक्षा के दिनों और समय में भी बदलाव हुआ है। 

CBT मोड में परीक्षा होने के कारण सीमित रहते हैं परीक्षा केंद्र, छात्रों को होती है परेशानी

एनटीए ने बताया है कि सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट केवल लगभग 300 शहरों में ही आयोजित हो सकता है, जबकि पेन एंड पेपर मोड में यह 600 शहरों तक उपलब्ध होता है। CUET में विषयों के कई संयोजन होते हैं और यह JEE मेन की तरह केवल तीन विषयों तक सीमित नहीं है; छात्र कई विषय चुन सकते हैं। इस बार एनटीए ने छात्रों को 4 शहरों में परीक्षा देने का विकल्प दिया है, लेकिन कई छात्रों को उनके चुने हुए किसी भी सेंटर में सीट नहीं मिल पाई।

CUET परीक्षा केंद्र बदल सकता है? जानिए पूरी प्रक्रिया और वजहें

एनटीए ने दिल्ली के कुछ छात्रों की परीक्षा केंद्र बदलने की मांग स्वीकार कर ली है, लेकिन सेंटरों की सीमित उपलब्धता के चलते अभी भी कई उम्मीदवारों को दूर-दराज के परीक्षा केंद्र आवंटित हुए हैं। ऐसे छात्रों के लिए अभी सेंटर बदलने का एक और मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि एनटीए जल्द ही उन्हें विकल्प दे सकता है, ताकि इच्छानुसार सेंटर में बदलाव किया जा सके। हालांकि CUET परीक्षा में हर साल दूर के परीक्षा केंद्र मिलने की समस्या सामने आती है, और विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक परीक्षा के पैटर्न या व्यवस्था में बड़ा बदलाव नहीं होता, तब तक इस समस्या का पूरी तरह समाधान मुश्किल है।
शिक्षा मंत्रालय ने भी इस मसले को गंभीरता से लिया है और अगले वर्ष होने वाली सीयूईटी की परीक्षा में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। 2024 में सीयूईटी की परीक्षा हाइब्रिड मोड में हुई, जिसमें बड़े पेपर पेन एंड पेपर और बाकी पेपर सीबीटी मोड में हुए लेकिन 2025 में सीयूईटी फिर से पूरी तरह से सीबीटी मोड में हुई। सीयूईटी की परीक्षा को हाइब्रिड मोड में करवाए जाने पर फिर से विचार हो सकता है।
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version