राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की वारदात के बाद अब बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में अनियमित्ताओं का मामला सामने आया है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में आने वाले चढ़ावे को लेकर स्थिति साफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषियों को संरक्षण देने के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए वहां किसी भी प्रकार की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच समिति निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करेगी और सच्चाई सामने लाएगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दों को उछाल रहे हैं।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार का उद्देश्य आस्था के केंद्रों की गरिमा बनाए रखना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version