Trending Topics:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बंगलूरू यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कनकपुरा रोड के पास दो जिलेटिन स्टिक समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बंगलूरू यात्रा के दौरान संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। बंगलूरू दक्षिण (रामनगर) के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और चार कांस्टेबल शामिल हैं। सभी पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच पूरी होने तक सभी निलंबित पुलिसकर्मी सस्पेंड रहेंगे। यह मामला उस समय सामने आया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू दौरे पर थे और सुरक्षा एजेंसियां उनके कार्यक्रमों को लेकर हाई अलर्ट पर थीं।

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास दो जिलेटिन स्टिक समेत संदिग्ध सामान बरामद 

जानकारी के मुताबिक, 10 मई को कनकपुरा रोड के पास जंगल से लगी एक कच्ची सड़क के करीब 20 फीट दूर संदिग्ध सामान मिला था। बरामद वस्तुओं में दो जिलेटिन स्टिक, छह अगरबत्तियां, माचिस, सेलोफेन टेप, बैटरी पैक, तार और सर्किट बोर्ड शामिल थे। सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और इलाके में जांच तेज कर दी गई।

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे का उद्देश्य क्या था?

प्रधानमंत्री मोदी उस दिन बेंगलुरु मेंऑफ लिविंग फाउंडेशन  के 45 साल पूरे होने और संस्था के संस्थापक Sri Sri Ravi Shankar के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बताया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास उनकी मौजूदगी से करीब डेढ़ घंटे पहले संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

घटना के बाद कग्गलीपुरा पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया। ये धाराएं विस्फोटक सामग्री रखने या उससे नुकसान पहुंचाने की कोशिश जैसे मामलों में लागू होती हैं। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और बरामद सामग्री कहां से आई, इसका भी पता नहीं चल सका है। जांच में मदद के लिए दिल्ली से एनआईए की टीम भी बेंगलुरु पहुंची थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version