BareillyNews : बरेली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें प्रतीक्षारत (वेटिंग) रखा गया है। बरेली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें प्रतीक्षारत (वेटिंग) रखा गया है। उनकी जगह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडे को बीडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन के इस फैसले के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे की तैयारियां चल रही हैं और बीडीए की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चर्चा में हैं। रामायण वाटिका समेत कई परियोजनाओं का मुख्यमंत्री को लोकार्पण एवं शिलान्यास करना है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version