Barabanki News: बाराबंकी जनपद स्थित एक गांव में 25 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के बरदरी गांव की घटना। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है,  हालांकि पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कमरे को सील कर ताला लगा दिया है, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- संजय यादव (बाराबंकी)

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version