DelhiNews : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि पर केंद्रीय कैबिनेट ने सराहना प्रस्ताव भी पारित किया। इससे पहले भारत मंडपम में भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई थी, जिसके बाद अब एनडीए नेताओं की बैठक भी वहीं आयोजित की जा रही है। बैठक में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। इस खास मौके पर केंद्रीय कैबिनेट ने उनके सम्मान में सराहना प्रस्ताव पारित किया। बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अलग बैठक भी की।इसके बाद अब भारत मंडपम में एनडीए की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। बैठक में नेताओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। भारत मंडपम में अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं। वहीं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भारत मंडपम पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खड़े होकर पीएम मोदी का किया अभिनंदन, सराहना प्रस्ताव पारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह तुलना नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल के आधार पर की गई है, क्योंकि 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। इस उपलब्धि के मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर सम्मानपूर्वक अभिवादन किया गया।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सम्मान में खड़े होकर किया अभिवादन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर सराहना प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान कैबिनेट के सदस्यों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मानपूर्वक अभिवादन भी किया।

पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार जनादेश हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल पाने तक सेवा की है।

एनडीए सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया मंथन

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था।

पीएम मोदी को देश-दुनिया से मिल रही बधाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उपलब्धि पर देश और विदेश से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को आज़ादी के बाद भारत के लिए एक अहम और परिवर्तनकारी समय बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास किया है और औपनिवेशिक सोच से आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास किए हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version