बम धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल में अलग-अलग समय पर धमाके की बात कही गई है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें मेयर के घर को दोपहर 1:11 बजे और दिलजीत दोसांझ के घर को रात 9:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि यह मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। मेल में धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए यह भी कहा गया कि जो कोई दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे भी मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। मेयर और दिलजीत दोसांझ के घर समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version