MathuraNews : वृंदावन में आंधी और बारिश शुरू होते ही बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में एक हादसा हो गया, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर मौसम संबंधी अलर्ट आने के कुछ ही मिनटों बाद यह घटना हुई, जिससे मंदिर क्षेत्र की तंग गलियों और पुराने भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वृंदावन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर पड़ा। इस घटना में नौ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब छह बजे मोबाइल पर आंधी-बारिश का अलर्ट आने के बाद लोग मौसम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी शुरू हो गई और कुछ लोग बाहर निकलकर स्थिति देखने लगे। तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ छज्जा गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति सड़क पर बेहोश पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजन उन्हें देखते ही रोने चिल्लाने लगे। मनीष गोस्वामी और उनके परिजन उन्हें हाथों में उठाकर लेकर दौड़ने लगे। तब तक एंबुलेंस आ चुकी थी, जिसकी सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अलीगढ़ के कावेरी विहार के रहने वाले लक्ष्मीनारायण अपना जन्मदिन मनाने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ आए थे। मनीष गोस्वामी ने बताया कि वह दर्शन कर उनके घर पर बैठे थे लेकिन हाेनी उन्हें बाहर तक खींच ले गई। किसी को ऐसी उम्मीद भी नहीं थी कि ऐसा हादसा हो सकता है।
MathuraNews :आंधी-बारिश के अलर्ट के बाद भरभराकर गिरा छज्जा, बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा
MathuraNews: Chhajja collapses following storm and rain alert; major incident near Banke Bihari Temple.
No Comments3 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

