बुलंदशहर ब्रेकिंग |

बुलंदशहर में सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला एक महिला का शव अब सनसनीखेज खुलासे के बाद कानपुर की अपहृत महिला का निकला है। इस मामले ने दोनों जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

जानकारी के अनुसार, 23 मई को बुलंदशहर के जहाँगीराबाद क्षेत्र के सलगवा में सड़क किनारे नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था। शुरुआती जांच में इसे अज्ञात मानते हुए बुलंदशहर पुलिस ने शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।

लेकिन बाद में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह शव कानपुर से लापता महिला का था। परिजनों ने 24 मई को कानपुर के बर्रा थाने में महिला के साथ शारीरिक शोषण और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में अब रेप और हत्या की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर कानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच तेज कर दी गई है।

इस जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version