Uttarakhandnews : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैली ब्रिज से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। पुल पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी जर्जर होती स्थिति को लेकर पहले भी चिंताएं जताई जा चुकी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैल ब्रिज को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही है। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने से जहां प्लेटों में कंपन और आवाज आने लगी है वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताया है। खासकर रात के समय भारी वाहनों के गुजरने पर पुल से तेज आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। हाल ही में इसके बढ़ते ट्रैफिक लोड और संरचनात्मक स्थिति पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। अब स्टील प्लेटों के ढीले बोल्ट सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान रोजाना हजारों वाहन इस पुल से गुजर रहे हैं।। ऐसे में समय रहते तकनीकी खामियों को ठीक किया जाना बेहद जरूरी है। पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुल की स्टील प्लेटों के नट-बोल्ट का ढीला होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बीआरओ से तुरंत निरीक्षण कर मरम्मत कराने की अपील की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी विभाग को पत्र भेजकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण कर सभी ढीले बोल्ट कसने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Uttarakhandnews : चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा जोखिम, गंगोरी बैली ब्रिज कांपने से बढ़ी चिंता
Trembling of Gangori Bailey Bridge raises concerns on Chardham Yatra route
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27

