सीएम बनने के बाद थलपति विजय ने पीएम मोदी का किया गर्मजोशी से स्वागत, भेंट की शॉल और गुलदस्ता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली आधिकारिक बैठक थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब मेकेडेटा प्रोजेक्ट को लेकर कर्नाटक और तमिल के बीच विवाद बढ़ गया है। हाल ही में सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को लेटर रिकाॅर्डिंग के मकेदातु बांध परियोजना प्रस्ताव को मंजूरी न देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद सीएम विजय दिल्ली के तामिलनाडु हाउस पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद तमिलनाडु हाउस की चीफ रेजिडेंट कमिश्नर और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, टी.एम.टी. आर. जया ने उनका स्वागत किया.
मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में विवाद तेज
कर्नाटक सरकार रामनगर जिले के कनकपुरा के पास मेकेदातु क्षेत्र में बांध बनाने की योजना पर काम कर रही है। हालांकि तमिलनाडु का कहना है कि यह प्रस्ताव कावेरी जल विवाद ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजूरी दी थी। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, मेकेदातु बांध बनाने के लिए कर्नाटक को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की रजामंदी चाहिए होगी. बीते दिन सीएम विजय ने इसपर ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कर्नाटक सरकार को यह सलाह देनी चाहिए कि वे नदी के निचले हिस्से में स्थित राज्यों की सहमति के बिना कोई भी नई परियोजना शुरू न करें और न ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करें.

