दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP Protest को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर पिछले 34 दिनों से प्रदर्शनकारियों के लिए खाना और पानी पहुंचाने वाले जुनैद के परिवार के सदस्यों को पुलिस अपने साथ ले गई।

इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और उनके समर्थकों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जो परिवार लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों की मूल जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा था, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई।

जंतर-मंतर वाला जुनैद

34 दिनों से निभा रहे थे मदद की जिम्मेदारी

प्रदर्शन से जुड़े लोगों के अनुसार, जुनैद का परिवार लगातार जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कर रहा था। जहां सोशल मिडिया में भी कई विडियो और तस्वीरे वायरल हुई जुनैद की इंसानियत को लेकर जिसमें परिवार के सदस्य रोजाना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर लोगों की जरूरतों का ध्यान रख रहे थे। उनका कहना है कि यह मदद मानवीय आधार पर की जा रही थी। छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के दौरान कई लोग अलग-अलग तरीकों से सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अब मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

जंतर -मंतर

पुलिस की कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

जुनैद के परिवार को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शन स्थल पर हलचल बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि आखिर परिवार के सदस्यों को किस आधार पर ले जाया गया।वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की है।

आंदोलन

क्या है CJP Protest?

CJP Protest पिछले कुछ समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा है। प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनाव की स्थिति भी बनी है।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं।

cjp

यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/etawah/%e0%a4%87%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be/

पहले भी चर्चा में रहा प्रदर्शन

CJP Protest इससे पहले भी कई घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। प्रदर्शनकारियों, पुलिस और प्रशासन के बीच कार्रवाई को लेकर बयानबाजी होती रही है।प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की निगरानी, आने-जाने वालों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठते रहे हैं। जिसमे अभिजीत दीपके ने जुनैद खान का साथ देते हुए डिजिटल चैनल में इंटरव्यू दिया और कहा जो यहां हम भूखे को खाना खिला रहे थे अपनी इंसनियत दिखा रहे थे आज यूपी पुलिस उनके घर चक्कर लगा रही है

प्रदर्शन खत्म होते ही ऐसे एक्शन में आना ये बताता है कि आगे ये क्या क्या कर सकते है लेकिन हम जुनैद के साथ है

जुनैद

जुनैद के परिवार को क्यों ले गई पुलिस?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पुलिस ने जुनैद के परिवार के सदस्यों को किस वजह से अपने साथ लिया।

क्या यह सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला था?
क्या पुलिस के पास कोई शिकायत या जानकारी थी?
या फिर यह किसी अन्य कार्रवाई का हिस्सा था?

इन सवालों के जवाब पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही साफ हो पाएंगे।

प्रशासन के बयान का इंतजार

इस मामले में अभी पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं प्रदर्शन से जुड़े लोग लगातार कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। और छानबीन कर रे है क्योकि जैसे ही आंदोलन खत्म हुआ वैसे ही जुनैद को लेकर बड़ी खबर आ गई पुलिस घर में पहुंची है और छापा मारा है हालकि क्यूं कैसे और किस वजह से के सवाल अंधूरे है इनका जवाब अभी तक सामने नही आया

अब नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/delhi/pm-modi/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version