इटावा: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं विद्यार्थियों ने शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशिक्षण भत्ता (स्टाइपेंड) बढ़ाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर वर्तमान 12 हजार प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ते को बढ़ाकर 30 हजार प्रतिमाह किए जाने की मांग की। इंटर्न्स का कहना है कि मरीजों की चौबीसों घंटे सेवा, इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड और नाइट ड्यूटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में मिलने वाला प्रशिक्षण भत्ता देश के कई राज्यों की तुलना में काफी कम है।
विश्वविद्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान इंटर्न्स ने कहा कि एमबीबीएस की साढ़े चार वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष की इंटर्नशिप चिकित्सा प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसी दौरान इंटर्न्स अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, नाइट ड्यूटी और विभिन्न विभागों में चिकित्सकों के साथ मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाते हैं।
कई बार लगातार लंबी ड्यूटी और अवकाश के दिनों में भी सेवाएं देने के बावजूद उन्हें प्रतिमाह मात्र 12 हजार प्रशिक्षण भत्ता मिलता है। इंटर्न्स का कहना है कि मौजूदा महंगाई में इस राशि से आवास, भोजन, परिवहन, अध्ययन सामग्री, इंटरनेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे आवश्यक खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है।
चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित देश के कई राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को उत्तर प्रदेश की अपेक्षा अधिक प्रशिक्षण भत्ता दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी एवं स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों के इंटर्न्स का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ाकर कम से कम 30 हजार प्रतिमाह किया जाए, ताकि वे आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर मरीजों की बेहतर सेवा करने के साथ अपनी आगे की चिकित्सा शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर सकें।
कि यह मांग केवल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न्स की साझा मांग है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण भत्ते में वृद्धि से हजारों इंटर्न्स को राहत मिलेगी, उनका मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
इंटर्न्स ने बताया
यह भी पढ़े :https://nation27.com/states/uttar-pradesh/azamgarh/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae/

