सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके संगठन टीटीएच (Tehreek-e-Taliban Hindustan) की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, आतंकी ने अपने सहयोगियों को भारतीय पुलिस कर्मियों की टारगेट किलिंग का निर्देश दिया था। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में सीएम योगी से जुड़ी पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की गई, हालांकि यह प्रयास असफल रहा। भारतीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी शाहजाद भट्टी भारतीय पुलिस को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़े पुलिसकर्मी पर हमले की भी कोशिश की गई थी, लेकिन अंतिम समय में पिस्टल ने काम नहीं किया, जिससे जवान की जान बच गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, गैंगस्टर से आतंकी बना शाहजाद भट्टी नए आतंकी संगठन “तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH)” का मास्टरमाइंड है और वह पाकिस्तान से ही इसके प्रचार और गतिविधियों का संचालन कर रहा है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की हालिया कार्रवाई के दौरान हुआ है।
गिरफ्तार तीन आरोपियों ने किए बड़े खुलासे, जांच में खुला राज

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों मामलों की जांच से यह साफ हुआ है कि तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान एक प्रॉक्सी नेटवर्क है, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है। इसका मकसद भारत में आतंक फैलाना और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां उसके कई मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चुकी हैं, और अलग-अलग राज्यों में उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
उत्तराखंड और पंजाब से पकड़े गए हैंडलर्स, जांच में बड़ा खुलासा
उत्तराखंड STF ने हाल ही में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के लिए संवेदनशील सैन्य और सरकारी ठिकानों की रेकी करने का आरोप है। एजेंसियों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में भी TTH का नाम सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, जबकि शाहजाद भट्टी ने कथित तौर पर इस घटना का समर्थन किया था।

