Amethi News: अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि बंगाल की केमिकल बंद होने के कगार पर है। हमने जब वहां उन लोगों से बात की तो उन लोगों ने बताया कि लगातार लोग रिटायरमेंट हो रहे हैं लेकिन सरकार नई भर्ती नहीं कर रही है।

कांग्रेस ने पब्लिक सेक्टर बनाए थे कि आम लोगों को रोजगार मिले सारी चीज सरकार खत्म करते जा रही है। उसी दिन से गवर्नमेंट की मंशा साफ दिखने लगी जिस तरह से बिना FIR के SIT का गठन हो गया क्योंकि बिना FIR के SIT गठित होती ही नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में जो भूमि सुबह 12 लाख की थी और शाम को 12 करोड़ की हो गई। उसी दिन से सरकार की कवरअप स्टोरी शुरू हो गई थी। वह तो अभी यह कठपुतलियां हैं इसको नाचने वाला पर्दे के पीछे कोई और है।

यह जांच तब सफल मानी जाएगी जब उन तक इसके हाथ पहुंचेंगा। यह आम जनमानस की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि हम भी राम को मानने वाले हैं। सिटिंग जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बने। जांच का दायरा इंटरनेशनल होना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version