Budaun: इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत - Nation27 >

बदायूं: यूपी के बदायूं (Budaun) में सड़क हादसे ने एक परिवार से उनका चिराग छीन लिया। दरअसल इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर जाफरपुर गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में बाइक एक सवार एक युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। मृतक की पहचान अंकुश पाल के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अंकुश पाल एक अन्य युवक के साथ बाइक से चंदोई से चंदौसी ड्यूटी पर जा रहे थे।

गांव में पसरा मातम

इसी दौरान जाफरपुर गांव के पास सड़क किनारे टीन की चादर लेकर जा रहे एक व्यक्ति के पास से बाइक गुजरते समय हादसा हो गया। हादसे में अंकुश पाल की गर्दन में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें चंदौसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी गलती थी इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं अकंशु की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। अंकुश के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट: सौरभ पाल

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Secret Link
Exit mobile version