Azamgarh: कैमरे को नीचे झुकाया, स्ट्रीट लाइट का तारा काटा और 35 लाख की ज्वेलरी ले उड़ा चोर - Nation27 >

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) में चोरों ने एक ज्लेवरी शॉप को निशाना बनाया और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। फरिहा के व्यस्त बाजार में रात के अंधेरे में चोरों ने ओम ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोलकर गहने पार कर दिए।

चोरों ने पहले दुकान के सामने लगे CCTV कैमरे की दिशा बदल दी, फिर सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के तार काटकर आसपास अंधेरा किया। इसके बाद शटर को आगे काटकर दुकान में दाखिल हुए और करीब 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण लेकर भाग गए।

दुकानदार के मुताबिक चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। बाजार में हुई चोरी की इस वारदात से हड़कंप मच गया। ओम ज्वेलर्स के मालिक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई।

दुकान के ऊपर ही मालिक का घर

दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। दुकान के सामने कार भी खड़ी थी, इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार के अनुसार चोरों ने वारदात से पहले दुकान के सामने लगे CCTV कैमरे को नीचे की ओर कर दिया। इसके बाद सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट के तार काट दिए, जिससे आसपास अंधेरा हो गया।

इसी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने शटर को आगे से दुकान के भीतर प्रवेश किया। दुकान के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने सोने और चांदी के जेवरात समेटे और मौके से फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (निजामाबाद) राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है। बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के जेवर चोरी होने की घटना के बाद व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

रिपोर्ट: राम अवतार उपाध्याय

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Secret Link
Exit mobile version