हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घर से सब्जी लेने निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक बीते दिन खाना खाने के बाद घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

अगले दिन युवक का शव मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा रोड पर एक बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।

युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

इनपुट – किशन कुमार

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version