Hapur News: हापुड़ जनपद में कथित रूप से नकली घी की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों, एजेंसी और आपूर्तिकर्ता के यहां से घी के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर उनकी टीम ने मंडी पाटिया क्षेत्र स्थित एक फर्म सहित कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान राघव किराना स्टोर, सक्सेना किराना स्टोर और कपिल किराना स्टोर से पारस घी के नमूने लिए गए। इसके अलावा संबंधित एजेंसी और आपूर्तिकर्ता के यहां से भी नमूने एकत्र किए गए।

उन्होंने बताया कि सभी नमूनों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या मिलावट की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और मिलावट संबंधी शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version