कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) में चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता उनकी ही बहू शालू थी जिसे अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ससुर द्वारा बेटे-बहू के खर्चों और गतिविधियों पर पाबंदी लगाई जाती थी। इससे नाराज होकर बहू ने अपने ससुर का रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

6 लाख में बहू ने दी थी सुपारी

बहू ने 6 साल पहले चोरी के आरोप में निकाले गए पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को हत्या के लिए 6 लाख में सुपारी दी थी। शनिवार रात बेटा-बहू पार्टी के बहाने घर से निकले। उनके जाते ही दोनों हत्यारे डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसे और करीब सवा घंटे तक छिपे रहे। गार्ड को पहले ही फोन कर उनकी एंट्री न करने को कहा गया था।

पुलिस ने कातिलों को दबोचा

पहले तकिए से मुंह दबाकर इसे ‘हार्ट अटैक’ दिखाने की योजना थी, लेकिन कारोबारी के अचानक कमरे में आने और लाइट जलने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी थी।

सुबह घर लौटकर बहू ने फूट-फूटकर रोने का नाटक किया। सीसीटीवी और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद दोनों हत्यारों को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर बहू शालू की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

रिपोर्ट: गौरव वाजपेयी

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version