Kanpur News: कानपुर के मशहूर कैफे के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। फ्राइड राइस में फ्राइ कॉकरोच निकलने की शिकायत मैनेजर से की गई तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह है पूरा मामला
स्वरुप नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित वैद्यम कैफे के खाने में कथित तौर पर कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। ग्राहक का दाव है कि बच्चे के लिए फ्राइड राइस का ऑर्डर दिया गया था। आरोप है कि कैफे द्वारा दिए गए फ्राइड राइस में कॉकरोच निकला। खाने में कॉकरोच निकलने की शिकायत मैनेजर से की गई। कैफे मैनेजर ने नजरअंदाज करते हुए इसे गंभीरता से नहीं लिया।
कानपुर का प्रसिद्ध कैफे
गौरतलब है कि वैद्यम कैफे कानपुर का एक प्रतिष्ठित कैफे है। कैफे की लोकप्रियता को देखते हुए यहां काफी लोग खाना खाने पहुंचते है। अब नामी कैफे के द्वारा परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने की खबर से कानपुर के लोग भी स्तब्ध हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया
ग्राहक का आरोप है कि जब कैफे प्रबंधन द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं मिला तब ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। सूचना मिलने के बाद स्वरुप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान ग्राहक ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। कुछ ही देर में वैद्यम कैफे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में संबंधित पक्ष का बयान और जांच के निष्कर्ष आना बाकी है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
https://x.com/Nation27Digital/status/2072626051323408837?s=20

