उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के अलीगंज इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार शाम पढ़ाई खत्म कर अपनी सहेली के घर से लौट रही 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार तीन दरिंदों ने बदसलूकी की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने जबरन छात्रा को कार में खींच लिया और फिर एक अनजान कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। Lucknow

हरदोई जिले का रहने वाला पीड़ित परिवार अलीगंज इलाके में किराए के मकान में रहता है। पीड़िता के पिता पेशे से कारपेंटर हैं और किसी तरह मेहनत-मझदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। सोमवार दोपहर पीड़िता अपनी एक सहेली के घर गई हुई थी। शाम करीब सात बजे जब वह अकेली अपने घर वापस लौट रही थी, तभी 60 फीट रोड के पास घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे अपना निशाना बनाया। छात्रा को अकेला देखकर एक तेज रफ्तार कार उसके पास आकर रुकी। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, कार सवार तीनों युवकों ने उसे जबरन खींचकर गाड़ी के भीतर ढकेल दिया। Lucknow

छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाने और भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके। अपहरण के बाद दरिंदे छात्रा को सुनसान इलाके में स्थित एक कमरे पर ले गए। वहां आरोपियों ने पीड़िता को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा और बारी-बारी से उसके साथ घिनौनी हरकत की। जब छात्रा ने इस हैवानियत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी दया की अपीलों को दरकिनार करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। Lucknow

दर्द और खौफ से टूट चुकी छात्रा की चीखें सुनने वाला वहां कोई नहीं था। घिनौने काम को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वे पीड़िता को बदहवास हालत में उसी 60 फीट रोड के पास सड़क किनारे फेंककर कार समेत फरार हो गए। Lucknow

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/mahoba/sps-show-of-strength-in-mahoba/

किसी तरह हिम्मत जुटाकर बदहवास और लहूलुहान हालत में छात्रा अपने घर पहुंची। रोते-बिलखते हुए उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। घटना के बाद बदहवास और सदमे में आए परिजन रात करीब 12 बजे पीड़िता को लेकर तुरंत अलीगंज थाने पहुंचे और आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने तुरंत पीड़िता की लिखित शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल भिजवाया। Lucknow

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी करके घटना में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया। Lucknow

“पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई थी। क्राइम में शामिल तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके।” Lucknow

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/amroha/farmers-roar-in-amroha/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version