मानसून की दस्तक के साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या में भारी उछाल, जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज़ पहुंच रहे 250 से अधिक मरीज़ क्योकि इन दिनों मौसम में काफी उछाल आ रहा है जिसकी वजह से लोगो कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे लोगो को अस्पतालों में चक्कर लगाने पड़ रहे है आपको बता दे मानसून की वजह से मुरादाबाद के लोग काफी परेशान है वहां के अस्पताल में लम्बी लाइन लगी हुई है डॉक्टर के अनुसार पता चला कि ज्यादा मरीज त्वजा की परेशानी से ग्रस्त है
मुरादाबाद | मानसून की शुरुआत के साथ ही उमस और नमी के कारण त्वचा से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। जिला अस्पताल के डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) विभाग की इंचार्ज डॉ. आबिदा ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और रोजाना 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि इस मौसम में सबसे ज्यादा मामले फंगल इन्फेक्शन के आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एक्ने (मुंहासे) और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है। डॉ. आबिदा ने बातया, फंगल इन्फेक्शन मुख्य रूप से फंगस के कारण होता है, जिसकी विभिन्न प्रजातियां शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करती हैं और मानसून के दौरान यह संक्रमण तेजी से फैलता है।
इस मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर ने व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग नियमित रूप से साबुन से नहाएं, चेहरे को दिन में दो बार अच्छे फेस वॉश से धोएं और हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में शैम्पू अवश्य करें।
उमस भरे मौसम के बावजूद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करना जरूरी है। इसके साथ ही शरीर को, विशेषकर स्किन फोल्ड्स (त्वचा की परतों) को जितना हो सके सूखा रखें। मधुमेह (डायबिटीज) के रोगियों को इस मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
#HealthNews #HospitalUpdate #Dermatology #SkinCare #MonsoonHealthTips #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #UPNewsToday #HealthAlert

