समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग जिन्ना के उपासक और हम लोग अन्नदाता किसानों के :— योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद शामली पहुंचे जहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं कहता हूँ, जो लोग डेमोग्राफी बदल रहे थे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग, ये लोग जिन्ना के उपासक हैं। इसीलिए तो कांधला और कैराना से पलायन हो रहा था। और हम लोग अन्नदाता किसानों के उपासक हैं, जिन्होंने गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है,आज चीनी मिलों के गन्ना मूल्य का भुगतान हमारे किसानों का हो सके, आज उसके माध्यम से कार्य डबल इंजन की एनडीए की सरकार ने करके दिखा दिया है।

श्री कृष्ण को लेकर योगी जी ने कहा
आज से 5 हजार वर्ष पूर्व करुक्षेत्र के धर्मयुद्ध में जाने से पूर्व जिस पावन हनुमान टीला में आकर लीलाधारी प्रभु श्री कृष्ण ने विश्राम किया था और यहां पर यहां के उस टीले में पवित्र जल को ग्रहण किया था शामली और कैराना कि इस पावन धारा को जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता समर में ब्रिटिश हुकूमत की चूलो को हिलाने का काम किया था और कैराना की पावन धरा जिसने भारत की शास्त्रीय संगीत की परंपरा को एक नई ऊंचाई दी और जिस कैराना घराने से पंडित भीमसेन जोशी ने दुनिया के अंदर भारत की शास्त्रीय संगीत की परंपरा को एक नई ऊंचाई दी इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए मैं आप सबका हृदय से अभिनंदन करता हूं। बहनो और भाइयों हमारा शामली जनपद जिसकी अपनी गन्ने की मिठास है।

शामली आज से 10 वर्ष पहले लोगों के लिए कोतुहल का विषय बना हुआ था लोग इस बात को ढूंढते थे के शामली जिला है कहां जो इतना दहशत और भय का प्रतीक बना हुआ है।

पलायन होता था, सरेआम गुंडागर्दी होती थी कोई भी सुरक्षित नही था कैराना का पलायन, कांधला का पलायन एक शरारत के तहत यहाँ की डेमोग्राफी को बदलने की साजिशे हो रही थी, विकास कार्य ठप पड़ा हुआ था, नौजवान हताश और निराश था अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था, बहने और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थी, उद्योग धंधे चौपट हो रहे थे, आवागमन के मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुके थे, बिजली नही आती थी आज जब मै कैराना को देखता हूं शामली को देखता हूं अंतःकरण से खुशी होती है।

शामली जनपद की तुलना संगम प्रयागराज से की और कहा
जैसे प्रयागराज की धरती मां गंगा, मां यमुना और माँ सरस्वती की त्रिवेणी के लिए जाना जाता है ऐसे ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारा शामली जनपद अब दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शामली अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे का संगम त्रिवेणी का संगम बन चुका है एक्सप्रेसवे का।

इंफ्रास्ट्रक्चर याद करना यहां की युवा पीढ़ी की ऊर्जा का उपयोग अगर सकारात्मक दिशा में किया गया आने वाले समय में यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा का बेहतर माहौल हमारे शामली को एनसीआर के सबसे धनी और सबसे समृद्ध जनपदों में खड़ा करके रख देगा।

योगी ने कावड़ यात्रा पर कहा
आज कोई कावड़ यात्रा को नहीं रोकता है। आज इस अवसर पर जब कावड़ यात्रा आरम्भ होने वाली है मैं सभी कावरियों से अपील करूँगा, याद रखना हम सब श्री राम के वंसज है श्री कृष्णा के अनुयायी और भोले के भक्त है | जीवन में अनुसाशन और धर्य हमारी पूंजी होनी चाहिए |

छोटी छोटी बातों को लेकर हुड़दंगई नहीं होना चाहिए | याद रखना ये सभी हुड़दंगई या कहीं कोई अनुशाशनहीनता होती है इस प्रकार के दृश्य जितने भी विरोधी है तो नोट कर रखेंगे फिर कावड़ यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए तमाम प्रयास करेंगे | लेकिन सरकार उनके सुरक्षा और सुविधा के लिए हर प्रकार का सहयोग कर रही है | यह सरकार हर प्रकार का सहयोग कर रही है यही तो डबल इंजन की सरकार है।

योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश )

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद शामली के दौरे पर थे जहां पर उन्होंने कैराना के ऊंचा गांव में निर्माणाधीन पीएसी कैंप का निरीक्षण किया और उसके बाद कैराना के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जहां पर उन्होंने 617 करोड़ की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version