मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया निवाला, नदी के किनारे हाथ धुलने गया था मासूम  

जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में स्थित मुरौवा ग्राम के रहने वाले 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया । घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो बेहद ही दर्दभरा है जिसे देखकर आप लोग भी हैरान हो जाएंगे कि कैसे दिनदहाड़े  मगरमच्छ नें बच्चे को अपना भोजन बना लिया और इसमें  मासूम की जान चली गई जहां  मगरमच्छ ने मासूम पर कर दिया जानलेवा हमला  ।

साथ ही आपको बता दे विडियो के जरिए ये भी देखने को मिल रहा है कि कैसे बच्चे नें इस हादसे के  दौरान  अपनी जान बचाने की खूब कोशिश की , लेकिन मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबा लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।

आपको बता दे मुरौवा ग्राम का रहने वाला 12 साल का मासूम सुनील सिंह अपने चाचा के साथ गुरुवार की दोपहर खेत धान की रोपाई करने गया था । शाम को बगल में स्थित घाघरा नदी के किनारे हाथ मुंह धुलने के लिए गया इसी दौरान एक मगरमच्छ उसे अचानक नदी में खींच ले गया

जहां  सुनील पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। और अचानक मगरमच्छ  ने बच्चे को जबड़े में दबाकर गहरे पानी में खींच ले गया। आस पास के  ग्रामीणों  और चाचा द्वारा ईंट-पत्थर फेंककर बचाने की कोशिशों के बावजूद दर्दनाक मौत हो गई, और बाद में क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

मगरमच्छ ने मासूम के  एक पैर व पेट का हिस्सा खा गया  और मृतक के माता पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है वो तीन बहनों में अकेला था । और इलाके में स्थित माधवपुरवा करेहना विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था पुलिस में शुक्रवार की सुबह उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

मगरमच्छ_का_हमला #UttarPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #WildlifeAttack #GhaghraRiver #Bahraich #UPBreakingNews #LatestNews #CrocodileAttackIndia #NewsUpdate

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version