जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो किशोरियों को शादी का झांसा देकर तथा बहला फुसलाकर भागकर ले जाने वाले दो युवकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की हैँ…. दोनों आरोपियों के खिलाफ 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है…

आपको बता दें कि.. जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर कोतवाली मे दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को तहरीर दीं गयी थी जिसमें बताया गया कि क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरिया कही गायब हो गयी …जिसमे एक नाबालिग किशोरीयों की उम्र लगभग 16 वर्ष तथा दूसरी किशोरी की उम्र लगभग 17 वर्ष की है… मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के द्वारा दोनों नाबालिक गुमशुदा किशोरियों की तलाश के लिए आदेशित कर दिया गया..इसके बाद पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा गदरपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा किशोरियों की तलाश शुरू कर दीं हैँ…

इसी दौरान पुलिस को मूखबिर की सूचना पर गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसीत तिराहा गदरपुर से आरोपी इन्दर पुत्र रंजीत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी पाखड वाला ग्राम चंदनपुरा थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा दूसरा मोहित पुत्र रघुवीर सिंह निवासी विजय रमपुरा थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष के साथ दोनों नाबालिक गुमशुदा बालिकाओं के साथ पकड़ा गया.. पुलिस की पूछताछ में दोनों पीड़ितों के द्वारा बताया गया कि उनको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, चंडीगढ़ और पंजाब स्थान पर ले जाकर उनके साथ गलत काम किया जाना बताया गया जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए धारा धारा 137(2), 87,64 BNS व 3/4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को मान्य न्यायालय में पेश कर दिया है तथा पुराने आपराधिक इतिहास को पुलिस गहराई से खंगाल रही हैँ

पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गदरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों दो किशोरियों की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई थी.. जिसमे उनकी बरामदगी हेतु टीमें गठित की गई थी.. इस संबंध में दोनों किशोरियों को दो युवकों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया है दोनों अभियुक्तों के नाम मोहित पुत्र रघुवीर सिंह निवासी विजय रमपुरा थाना केलाखेड़ा हैँ.. और दूसरे का इंद्र पुत्र रंजीत सिंह निवासी पाखडवाला चंदनपुरा थाना गदरपुर है.. दोनों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 64, 87, 137 (2), भारतीय न्याय संहिता एवं 3/ 4 पॉकसो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैँ..दोनों अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायलय मे किया जा रहा हैँ दोनों किशोरियों की काउंसलिंग करा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया….

@ukcmo
@UttarakhandCM
@DIGKUMAUN
@UdhamSinghNagar
 
#UdhamSinghNagar #Gadarpur #PoliceAction #POCSOAct #ChildSafety #WomenSafety
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version