देश में नौकरी के लिए लोग बहुत परेशान होते है जिससे वो उन लोगो के संर्पक में आ जाते है जो उनकी मासुमियत का फायदा उठाते है और पैसे लूटते है ऐसी घटना होना मामूली सी बात हो चुकी है क्योकि ऐसे हादसे गली , सड़क, ऑफिस,में बैठे लोग ही करते है जहां ये नौकरी देने के बहाने ,दूर देश भेजने का झासा देकर पैसे एठते है आपको बता दे
ऊधम सिंह नगर जनपद में विदेश भेजनें के नाम पर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है,अब फिर ऊधम सिंह नगर में एक आइलाइट के एजेंट द्वारा विदेश में भेजे गए तीन युवको की बंधक बनाने वाली वीडियो ने परिवार में बवाल मचा दिया है… जहां परिवार के आंखो में आंसू और बेबसी साफ- साफ दिखाई दे रही है साथ ही दुबई में फंसे युवको की वायरल वीडियो सामने आई जो भारत आना चाहते है लेकिन परेशानियों की वजह से अपने घर और अपने परिवार से दूर विदेश में रह कर हाथ में हाथ धरे बैठे ,लेकिन अब उन्होने अपनी चुप्पी तोड़कर विडियो बनाया जिसमें उन्होने भारत सरकार से गुहार लगाई और एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आए ..
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जाँच शुरू हो चुकी है
आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर में विदेश भेजने का ताजा मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है.. विदेश में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर भेजे गए 3 युवकों को वहां बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई.. युवकों को बंधक बनाए जाने वाली वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.. पीड़ित युवकों ने भारत सरकार और स्थानीय पुलिस से गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है.. वायरल वीडियो में 3 युवक बदहवास हालत में नजर आ रहे हैं.. युवक वीडियो में रो-रोकर एजेंट पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.. उनका कहना है कि उन्हें विदेश में नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर भेजा गया था.. आरोप है कि परिजनों से और पैसे की मांग के लिए युवकों के साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें खाना-पानी तक नहीं दिया जा रहा।
लेकिन अब कुछ खुशखबरी आई है जिसमें 3 लोगो जो इस परेशानी से झूझ रहे थे अब उन्हेें राहत भरी सांस मिली सरकार ने फैसला लिया साथ ही कड़े कदम उठाए जिसका आज नतीजा निकला की युवक का एक ओर वीडियो सामने आया जिसमें खुद खुश होता हुआ दिखाई दे रहा है क्योकि पासर्पोट मिल गया और विजा भी लग गया जिससे अब वो विदेश के लिए रवाना होगा और अपने सपने की उड़ान भरेगा
कहते है ना कि अगर इंतजार के साथ मेहनत जुड़ी हो सफल होना तय है इस खबर से हमें सीख मिलती है की बैठे- बैठे इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए चाहे उसमें हम सफल हो या ना हो पर कोशिश की बूंद से नैया जरुर पार लगेगी
काजल कुमारी
