संभल कोर्ट ने सोमवार को एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी कहकशां को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मामला 7 मई 2025 का है, जब मुजफ्फर अली ने अपनी पत्नी कहकशां को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि इसी घटना के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इसके बाद कहकशां ने पहले पति को खाने में ज़हर देने की कोशिश की और बाद में रात में सोते समय उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इस हमले में मुजफ्फर अली गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई।

हमले में उसके चेहरे, कंधे और पेट का भी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगभग 6 महीने तक उसका इलाज चला।

अदालत में चली सुनवाई के दौरान लगभग एक वर्ष में 10 से अधिक तारीखें लगीं। 27 मई को अपर जिला जज गोपाल ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद अब सजा का ऐलान किया गया है।

पत्नी की मानसिक्ता देखकर ये पता चलता है कि एक झूठ को छुपाने के लिए आप वो जुर्म करने के लिए तैयार हो जाएंगे जो आपके भविष्य को तहस नहस कर देगा इन सब में पति पत्नी को ही सबकुछ झेलना पड़ा

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version