गोरखपुर: यूपी में रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए गोरखपुर रोडवेज ने व्यापक तैयारी की है। गोरखपुर से 13 प्रमुख रूटों पर करीब 850 बसों के संचालन की तैयारी है, जबकि करीब 100 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी।
खास बात यह है कि 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उनके साथ एक सह-यात्री भी मुफ्त सफर कर सकेगा।
850 बसों में मुफ्त यात्रा
13 प्रमुख रूटों पर करीब 850 बसें चलाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा करीब 100 अतिरिक्त बसें तैयार रखी जाएंगी, ताकि जरूरत के मुताबिक तत्काल संचालन किया जा सके।
गोरखपुर से देवरिया, सलेमपुर, महाराजगंज, पडरौना, कसया, तमकुही रोड, सोनौली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बड़हलगंज, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। देवरिया और सोनौली रूट पर विशेष रूप से अधिक बसें लगाने की तैयारी है।
27 अगस्त की सुबह से शुरू होगी मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिला यात्री के साथ एक सह-यात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
त्योहार के दौरान बसों की कमी न पड़े, इसके लिए गोरखपुर रोडवेज में चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी 26 से 31 अगस्त तक रद्द कर दी गई हैं। लगातार छह दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान बताया गया है।
रिपोर्ट: पंकज विश्वकर्मा

