Hardoi News: हरदोई के लोनार कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमी की शादी तय होने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

हरदोई जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद की मंसूरपुर निवासी रूबी लखनऊ में रहती है। वह बीते 5 वर्षों से गढ़िया डिल्ला निवासी शैलेंद्र के संपर्क में थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने उसकी शादी हरियावा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी थी और आगामी 20 जून को बारात जानी थी। जैसे ही युवती को इसकी जानकारी मिली, वह लखनऊ से लोनार पहुंच गई और युवक से बात करने का प्रयास किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया।

इसके बाद नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर लोनार इंस्पेक्टर सुनील कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा काफी देर समझाने के बाद बाद आखिर युवती मान गई और टावर से नीचे उतर आई। पुलिस ने युवती को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version