लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से सनसनी मच गई। उनका शव एक नहर से बरामद हुआ है. यह वारदात दक्षिणी जोन में हुई है. धीरेंद्र प्रताप हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी थे।

नहर से बरामद हुआ धीरेंद्र प्रताप का शव

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से बीते शनिवार को लापता हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह का शव दुबग्गा क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के राजेपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीमें तलाश में जुटी थीं। शुरुआती जानकारी में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि मृतक हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े मंडल प्रभारी थे और उन्हें सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और वो हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट : शिवम पांडे

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version