गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के दिन फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शुरू की धमकी की जांच
धमकी भरा कॉल के बाद विधायक के समर्थकों ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद विधायक के समर्थकों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है।
रक्षाबंधन के दिन मिली धमकी
समर्थकों की शिकायत पर लोनी थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में विधायक की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस स्तर पर सतर्कता बढ़ाई गई है।
रिपोर्ट: अंकित मंडार

