सोनभद्र ब्रेकिंग: मकान निर्माण विवाद में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला के साथ हाथापाई करता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक मनबढ़ युवक ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में युवक और महिला के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पूर्व ग्राम प्रधान का भाई है।

मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version