हापुड़ ब्रेकिंग| पानी समझकर युवती ने पिया तेजाब, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक युवती ने पानी समझकर तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पीने के लिए पानी मांगा। आरोप है कि ज्वेलर्स की दुकान के पास खड़े एक युवक से पानी लाने के लिए कहा गया।
बताया जा रहा है कि युवक ने पास की किराना दुकान से एक सील बंद ठंडी बोतल लाकर युवती को दे दी। युवती ने जैसे ही उसे पानी समझकर पिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बाद में पता चला कि बोतल में पानी की जगह तेजाब था।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। वहीं किराना स्टोर संचालक का कहना है कि उसे जैसी कंपनी से सील बंद बोतल मिली थी, उसने उसी तरह बच्चों को दे दी थी।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बोतल में तेजाब कैसे पहुंचा।
#Hapur #HapurNews #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #AcidCase #UPPolice #WomenSafety #UttarPradesh #CCTVFootage #HindiNews #LatestNews #Nation27 #CrimeUpdate

