राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 20 लाख से अधिक छात्र अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट का लिंक खबर के अंत में उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र सीधे अपने स्कोरकार्ड तक पहुंच सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा। कोई भी छात्र व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। 2026 में 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल चार आसान स्टेप्स का पालन करना होगा-

1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. NEET UG 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
4. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र इस रिजल्ट के आधार पर आवंटन प्रक्रिया और काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट देखें और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या स्रोत से बचें, ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।

इस बार के NEET UG में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिससे यह परीक्षा और भी प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौतीपूर्ण साबित हुई।

छात्रों आपना रिजल्ट देखने के बाद काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी समय रहते हासिल करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

अधिकारिक वेबसाइट का लिंक-
https://neet.nta.nic.in/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version