मुंबई: बॉलीवुड की मच अवेटेड और सबसे महंगी फिल्म रामायण (Ramayana) के पहले गाने ‘जय जय राम’ को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखाई दे रही है. 2 मिनट 8 सेकेंड के इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। दिवाली पर रिलीज होने वाली रामायण नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है और यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

रामायण की लागत 4000 करोड़

वहीं जिस जय जय राम गाने को आज रिलीज किया गया है उसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों के बीच बज बना हुआ है।

खासबात ये है कि फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। करीब 4000 करोड़ की लागत से बनी रामायण का यह पहला गाना दर्शकों को खूब भा रहा है और इसे रिलीज करने की टाइमिंग की भी तारीफ हो रही है. इसे अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है और दावा किया जा रहा है कि इसके वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर जमकर पैसा खर्च किया गया है। वहीं बहुत बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से भी फिल्म का बजट 4000 करोड़ तक पहुंच गया. रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में दिखेंगे जबकि अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

पूरी दुनिया और बॉलीवुड में फिल्मों के ट्रेड से जुड़े लोगों की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई है कि फिल्म कितना बिजनस करती है। ऐसे में जानते हैं कि रामायण से पहले बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म कौन सी थी.

आदिपुरुष थी अब तक की सबसे महंगी फिल्म

बता दें कि इससे पहले भी रामायण पर आधारित एक्टर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को सबसे महंगी फिल्मों में गिना जाता है. यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी लेकिन इसमें प्रभास के लुक से लेकर रावण तक के लुक की काफी आलोचना हुई थी. इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था जिससे फिल्म ज्यादा बिजनस नहीं कर पाई थी। आदिपुरुष को बनाने में मेकर्स ने 500-700 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

आदिपुरुष के अलावा कल्कि 2898 एडी, आरआरआर, ब्रह्मास्त्र, साहो और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को सबसे महंगी फिल्मों में गिना जाता है. आइये देखते हैं कौन सी फिल्म कितने बजट में बनी थी.

कल्कि 2898 एडी
600 करोड़

आरआरआर (RRR) (2022)
550 करोड़

ब्रह्मास्त्र (पार्ट वन)
410 करोड़

साहो
350 करोड़

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
335 करोड़

बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण इसी साल 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज किया जाएगा क्योंकि प्रभु श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे तो उसी दिन दीप जलाकर पूरे नगर में दिवाली मनाई गई थी.

रिपोर्ट: कुणाल कौशल

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version